बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव खत्म होते ही एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. अधिकतर सर्वों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. पोल ऑफ पोल्स पर नजर डालें तो बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन सकती है. इसमें एनडीए को 131-157 सीटें, महागठबंधन को 80-93 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं.
बिहार में फिर लौटेगी नीतीश सरकार!
बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग और फिर 11 नवंबर को दूसरे चरण बंपर वोटिंग दर्ज की गई. वोटिंग के बाद 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल का निचोड़ ये है कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन सकती है. MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को 147-167 सीटें, महागठबंधन को 70-90 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिल सकती हैं.
CHANAKAYA STRATEGIES के अनुसार, एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. POLSTRAT सर्वे के अनुसार, एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना है.
Share
Write Your Comments
Comments (0)